अभियान के दौरान गली में अटक रहे कई प्रचार वाहन

बोकारो | चास नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं। इनमें 217 वार्ड पार्षद प्रत्याशी व मेयर के 31 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इसको लेकर सभी प्रत्याशियों के करीब 500 से अधिक प्रचार वाहन चास नगर निगम के विभिन्न वार्ड में घूम रहे हैं। इसको लेकर विभिन्न मोहल्लों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विभिन्न मोहल्ला की संकरी गलियों में कई प्रचार वाहनों को फंसते हुए देखा गया। साथ ही एक साथ कई प्रत्याशी प्रचार के लिए प्रवेश कर रहे हैं, इससे भी सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुराना बाजार, जोधाडीह मोड़, चीराचास आदि मोहल्लों में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ स्थानीय लोगों को परेशानी में डाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *