चास को विकसित शहर बनाने का लक्ष्य है : गोपाल मुरारका

बोकारो | चास नगर निगम के मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका के बड़े पुत्र सौरव मुरारका ने अपने पिता के पक्ष में विभिन्न वार्डों में रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या 32 स्थित सरदार कॉलोनी व कुंवर सिंह कॉलोनी का दौरा कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। वहीं मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका ने भी अभियान तेज करते हुए कहा कि चास एक सपनों का शहर है और इसे विकसित करना मेरा मुख्य लक्ष्य है। शहर में बेहतर आधारभूत सुविधाएं, स्वच्छता और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जाएगा। विकास से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चास को इंदौर की तरह स्वच्छ बनाया जाएगा। मौके पर संजय सोनी, अनूप पांडेय, विजय शर्मा, रंजीत कुमार आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *