परिंदा ने भय-भ्रष्टाचार मुक्त चास बनाने का किया वादा

बोकारो | चास नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी डॉ. परिंदा सिंह ने रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पटेल नगर, अभिमन्यु नगर, चास ब्लॉक, चीराचास, वास्तु विहार, मुस्लिम मोहल्ला, पुराना बाजार, फुदनीडीह सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान डॉ. परिंदा सिंह ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि यदि चास की जनता उन्हें एक अवसर प्रदान करती है, तो वे चास को भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और अपराधमुक्त शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्वच्छ प्रशासन, बेहतर आधारभूत संरचना, साफ-सफाई व्यवस्था और सुविधाओं का विस्तार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *