बोकारो | महाशिवरात्रि के अवसर पर चास नगर निगम की मेयर प्रत्याशी रीतू रानी सिंह ने चास के विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनसे संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं व अपेक्षाओं को सुना। श्रद्धालुओं ने भी उनका स्वागत करते हुए नगर के विकास से जुड़ी अपनी बातें साझा की। धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से आगामी नगर निगम चुनाव में समर्थन देने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह किया। रीतू ने जनता की ओर से मिल रहे स्नेह, समर्थन और विश्वास के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।


