श्यामा माई मंदिर में महाशिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंगों की हुई पूजा

भोजूडीह | भोजूडीह ओपी और अमलाबाद ओपी परिसर स्थित शिव मंदिरों से महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम के साथ अलग-अलग भव्य शिव बारात निकाली गई। आकर्षक झांकियों के साथ निकली बारात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। नेतृत्व ओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने की, जबकि अमलाबाद ओपी क्षेत्र में कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। बारात में भगवान शिव-पार्वती की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा देवताओं के रूप में सजे कलाकार शामिल हुए। सिटी रिपोर्टर | बोकारो नगर के सेक्टर-2 स्थित श्यामा माई मंदिर में शिवशक्ति बोलबम समिति की ओर से रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित मैथिलानियों ने सिमरिया से लाए गए गंगोट में गंगाजल मिश्रित कर असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। इसके बाद विधिपूर्वक उन सभी की एक साथ मंदिर के यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना संपन्न की गई। पंडित योगेंद्र मिश्र निर्देशन में मुख्य यजमान सरदार कृष्ण चंद्र झा, शैलेन्द्र मिश्र रहे। काली पूजन और सांब सदाशिव पूजन किया गया। तत्पश्चात संध्या बेला में आरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मैथिली कला मंच काली पूजा ट्रस्ट के महासचिव सुनील मोहन ठाकुर ने बताया कि शिवशक्ति बोलबम समिति द्वारा 25 वर्ष से महाशिवरात्रि के अवसर पर ये महायज्ञ करते आ रही। अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र महासचिव दिलीप झा कोषाध्यक्ष सूर्य मोहन मिश्र, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के महासचिव नीरज चौधरी मिथिला एकेडमी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, राज कृष्ण राज, विजय कुमार मिश्र अंजू, विवेक कुमार झा, ऋषिकेश चौधरी, अभय कुमार झा, सुनील कुमार ठाकुर, हीरा झा, कन्हैया झा, हरिबंश झा और शिव शक्ति बोल बम समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *