खेतको व कथारा के मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

भास्कर न्यूज | खेतको खेतको, कथारा , जारंगडीह सहित आसपास के विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। वहीं खेतको शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया साथ इस उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ की बारात झांकी के सकल में जहां शिव भगवान को नंदी में सवार निकाली गयी बारात। वहीं मंदिरों में भजन-कीर्तन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और रातभर जागरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिव-पार्वती की आराधना की और प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर कपिल नायक, रामचन्द्र यादव, दीनदयाल यादव, महेंद्र शर्मा, सुरेश नायक, आकाश नायक,राजू यादव, नरेश यादव, दुलारचंद सिंह,पीताम्बर विश्वकर्मा आदि सैकड़ों ग्रामीण भोले नाथ के बारात में शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *