सिटी के भीतर से गुजरती 14 किलोमीटर लंबी काला संघियां ड्रेन के सौंदर्यीकरण पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहा है और ड्रेन के किनारों को पक्का भी कर दिया गया है। लेकिन सफाई के बावजूद नगर निगम फिर से ड्रेन में सीवरेज का पानी गिरा रहा है। कालिया कॉलोनी के पास फोकल पॉइंट की ओर जाने वाली पाइपलाइन का गंदा पानी इन दिनों ड्रेन में डाला जा रहा है। यह वही पाइपलाइन है जिसे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सख्ती के बाद बंद किया गया था। अब दोबारा गंदा पानी छोड़े जाने से ड्रेन फिर गाद से भरने लगी है। नतीजा यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही।


