जालंधर|मकसूदां में रविवार देर रात य लोगों की सतर्कता से संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जब उसकी जेब से तेजधार छुरा बरामद हुआ, तो गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने बताया कि उक्त युवक एक प्रवासी व्यक्ति को रोककर उसे र लूटने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय युवकों की नजर पड़ते ही उन्होंने उसे दबोच लिया। पीसीआर कर्मी चरनजीत ने भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया और उसे थाने ले गई। पुलिस ने युवक के पास से मिला चाकू जब्त कर लिया है।


