बस्तर की लोक संस्कृति से रूबरू हुए सेजेस के छात्र

कोंडागांव| पीएम श्री सेजेस, महात्मा गांधी वार्ड में विद्यार्थियों को स्थानीय परंपरा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। विद्यालय परिसर में बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत प्रसिद्ध लोक कलाकार सरला वैष्णव द्वारा विद्यार्थियों को बस्तर की पारंपरिक चित्रकला की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बच्चों को प्राकृतिक रंगों, पारंपरिक आकृतियों और जनजातीय जीवन से जुड़ी कलात्मक अभिव्यक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं बांस शिल्प कला का प्रशिक्षण मोहन नाग द्वारा दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बांस से उपयोगी एवं सजावटी वस्तुएं बनाने की विधि सिखाई तथा इस कला के आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व से भी अवगत कराया। विद्यालय के अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पूरे मनोयोग और तन्मयता के साथ प्रशिक्षण का लाभ लिया। बच्चों की रचनात्मकता और सीखने की ललक देखने योग्य रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य शोभा आजाद, उप प्राचार्य शांति लाल सलाम सहित अंजनी मरकाम, बी. ज्योति राव, स्मृति जैन, पदमा पांडे, देशवती कौशिक, कुमुदिनी मिश्रा, राधा प्रधान आदि मौजूद ते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *