अघोरेश्वर भगवान राम आश्रम में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन शुरू

भास्कर न्यूज ​| नारायणपुर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नारायणपुर-चिटकवाईन स्थित अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम में श्रद्धा और अध्यात्म का अनूठा संगम दिखाई दे रहा है। अवसर है—परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल स्थापना दिवस के छठे वार्षिकोत्सव का। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। अघोर परिषद् ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार, 15 फरवरी को सुबह 07:30 बजे विशेष पूजन के साथ हुआ। आश्रम स्थित मंदिर और महाविभूति स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाआरती की गई। इसके बाद 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ, जो लगातार सोमवार सुबह तक चलेगा। श्रद्धालु “अघोरानाम परो मंत्रः नास्ति तत्वम गुरौ: परम” के महामंत्र का जाप कर आश्रम और समाधि स्थल की परिक्रमा कर रहे हैं। संकीर्तन की अखंड धारा ने पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार कर दिया है। भक्तगण भजन-कीर्तन में लीन होकर साधना के इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *