जलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक

भास्कर न्यूज | छुरीकला नगर के समीप बसे शंकरगढ़ गढ़कटरा के जलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर रविवार को शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में अभिषेक व शिव पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए मंदिर संचालन ने विशेष व्यवस्था की थी। सुबह 4 बजे विशेष पूजा के बाद श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। कई शिव भक्त कांवर में जल भरकर मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक कर मंगलकामना की। मंदिर संचालक गीता महंत के सानिध्य में मंदिर पुजारी धनी दास ने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर में 5 दिवसीय अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन का आयोजन किया। इसका समापन रविवार को हवन पूजन से हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *