शिव जी का जलाभिषेक करने लगी कतार

भास्कर न्यूज | गेवरा-दीपका कोयलांचल के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर रविवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही। गेवरा के बड़े शिव मंदिर में भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ जलाभिषेक कर मनोवांछित फल की कामना की। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष श्रद्धालुओं ने लगाए। इसी तरह कोयलांचल के शिवधाम मंदिर ज्योति नगर, श्री राम दरबार प्रगति नगर, अष्टभुजी मंदिर दीपका, श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर पाली रोड दीपका समेत सुभाष नगर, झाबर और शक्ति नगर के शिव मंदिरों में श्रद्धालु देर शाम तक जलाभिषेक करने पहुंचते रहे। बड़े शिव मंदिर गेवरा के मंदिर समिति के प्रमुख भानु सिंह ने बताया कि मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की है। दर्शन और पूजा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। प्रगति नगर स्थित श्री राम दरबार मंदिर में वार्ड पार्षद अरुणीश तिवारी ने श्रद्धालुओं के लिए खीर और खिचड़ी भोग का प्रसाद वितरण कराया। शिव धाम ज्योति नगर में मंदिर समिति ने भोग प्रसाद का वितरण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *