बिलासपुर| राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के चौथे दिन व्यक्तिगत कौशल का विकास एवं नेतृत्व गुण विषय पर बौद्धिक चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. वेदांश मिश्रा सहित अंबुज द्विवेदी, अनुज कुमार द्विवेदी, शशांक साहू, पीयूष सिंह और अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एनएसएस अनुशासन और व्यक्तित्व विकास में सहायक है। अभिषेक शर्मा ने ‘नॉट मी बट यू’ के माध्यम से निस्वार्थ सेवा भावना पर जोर दिया। अनुज द्विवेदी ने स्वयंसेवकों के अनुशासन और ऊर्जा की सराहना की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एलके गवेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


