आज की युवा पीढ़ी हाईटेक है : शशांक

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त शशांक शर्मा का सांई आनंदम परिसर उसलापुर में गरिमामय स्वागत किया गया। वरिष्ठ कवियों विजय तिवारी, अमृतलाल पाठक, बुधराम यादव और हरबंश शुक्ल ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने काव्य गोष्ठी में कहा कि आज की युवा पीढ़ी हाईटेक है, रचनाएं तेजी से आ रही हैं, बस आवश्यकता है परिष्करण और भावपूर्ण बनाए रखने की। रचनाएं समावेशी, सकारात्मक और कालखंड के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा साहित्य भविष्य में धरोहर बनेगा। गोष्ठी का संचालन हरबंश शुक्ल ने किया। कवियों मयंकमणि दुबे, राकेश कुमार पांडेय, जगतारन डाहिरे, विनय पाठक, दिलीप दुबे, अशोक शर्मा सहित अन्य ने अपनी रचनाओं का पठन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *