बिलासपुर| अटल यूनिवर्सिटी से संबद्ध शासकीय ई. राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम बिजौर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में बौद्धिक परिचर्चा हुई। इसमें ‘माय भारत पोर्टल’ की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रोफेसर शत्रुघ्न दृतलहरे (कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस, मदन लाल शुक्ला महाविद्यालय, सीपत) ने पोर्टल के उद्देश्य, पंजीयन प्रक्रिया और युवाओं को मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ता है और सामाजिक, शैक्षणिक व कौशल विकास गतिविधियों में भागीदारी का अवसर देता है।


