269वीं काव्य गोष्ठी में गूंजे सृजन के स्वर

बिलासपुर| बिलासपुर साहित्य समिति की 269वीं मासिक काव्य गोष्ठी समिति के अध्यक्ष बल्लू दुबे के निवास गंगा विष्णु भवन, गोंडपारा में आयोजित की गई। विगत 23 वर्षों से प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिसमें ऋतु, त्योहार और देश-काल की संवेदनाओं से ओत-प्रोत रचनाओं का पाठ होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि केवल कृष्ण पाठक ने की, जबकि मुख्य अतिथि विजय तिवारी रहे। संचालन हरबंश शुक्ल ने किया। गोष्ठी में दिनेश्वर राव जाधव, राकेश कुमार खरे, एन के शुक्ल, बल्लू दुबे, मयंकमणि दुबे, बुधराम यादव, अमृतलाल पाठक, शैलैन्द्र गुप्ता, केवल कृष्ण पाठक एवं हरबंश शुक्ल ने अपनी रचनाओं का पठन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *