बैठक में शिक्षक संघ के कैलेंडर का विमोचन

भास्कर न्यूज | हरदीबाजार बीआरसी भवन कटघोरा में स्थायी शिक्षा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जनपद पंचायत कटघोरा की उपाध्यक्ष व स्थायी शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष ममता दामोदर राठौर ने की। उन्होंने शिक्षा से जुड़ी सभी बारीकियों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए निर्देशित किया। समिति की उपाध्यक्ष राठौर ने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ कोरबा के कैलेंडर का विमोचन किया। इस मौके पर बीईओ अभिमन्यु सिंह टेकाम, बीआरसी प्रहलाद साहू, शिक्षा समिति सदस्य कमला देवी, भुवन पाल सिंह कंवर, संकुल प्रभारी कुंज बिहारी, संतोष कुर्रे, शरद काठले, लक्ष्मी केंवट, हरिशंकर दिवाकर, रामनारायण चौहान, श्याम लाल राठौर, विनय सोनवानी, संतोष कुमार यादव, हेमंत कुमार साहू, मुकेश कुमार केंवट, अखिलेश साहू, पंचराम देवांगन, गणेश राम प्रजापति, अजय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *