भांग के नशे में बेटे ने पिता का गला रेता, बोला- मां को करता था परेशान इसलिए काट डाला

महाशिवरात्रि के पर्व पर ढंढारी खुर्द इलाके में एक बेटे ने भांग के नशे में अपने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात रविवार शाम 4 बजे के करीब दीप कॉलोनी, ढंढारी खुर्द में हुई है। मृतक की पहचान सिकंदर चौहान (44) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी उमेश भांग के नशे में घर आया, जहां पिता से बहस हो गई। उसने पिता की गर्दन पर चाकू से वार कर दिए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक उसकी मां को परेशान करता था। इसलिए लड़ाई के समय गला काट दिया। रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से गर्दन पर किए कई वार थाना फोकल पॉइंट एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे की पहचान उमेश चौहान (25) के रूप में हुई है। हत्या के बाद वह फरार हो गया। हालांकि भांग के नशे में होने के कारण वह ज्यादा दूर नहीं जा पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शाम 4 बजे के करीब उमेश की पिता से लड़ाई का शोर कमरे से आने लगा। जब पड़ोसी इकट्ठा हुए तो सभी ने खून देखकर उमेश को पकड़ लिया। वह नशे की हालत में था। सिकंदर चौहान खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उनकी गर्दन पर किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस ने फ़िलहाल हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सिकंदर चौहान बेटे उमेश चौहान के साथ अकेला दीप कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते थे। उमेश की प|ी और मां उत्तर प्रदेश में रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *