गहने बनवाने जा रहे व्यक्ति की जेब से 10.2 तोला सोना चुराया

भीड़भाड़ वाले क्षेत्र प्रताप चौक में जेबकतरे ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सोना और नकदी उड़ा ली। वारदात 6 जनवरी की दोपहर की है, जब पीड़ित गहने बनवाने के लिए ज्वैलर की दुकान की ओर जा रहा था। शिकायतकर्ता रमन भाटिया निवासी अजित नगर, हैबोवाल कलां ने पुलिस को बताया कि वह गढ़शंकर स्थित कपूर ज्वैलर्स से लुधियाना के डिवीजन नंबर-4 इलाके में ज्वैलर के पास गहने बनवाने के लिए आया था। उसके पास एडवांस के तौर पर नकदी और 118 ग्राम 820 मिलीग्राम (करीब 16 लाख रु. कीमत) सोना मौजूद था। जब वह पैदल चलते हुए प्रताप चौक पहुंचा, तो वहां भारी भीड़ में किसी ने उसे जोरदार धक्का दिया। भीड़ अधिक होने के कारण उसने इसे सामान्य समझा। लेकिन जब वह ज्वैलर की दुकान पर पहुंचा और ज्वैलर संजू वर्मा को सोना और पैसे देने के लिए अपनी जैकेट की जेब में हाथ डाला, तो उसे पता चला कि जेब से सोना गायब है। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सोने की कीमत 16 लाख के करीब है। थाना डिवीजन नंबर-4 के जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *