गली बांके बिहारी में शोभायात्रा, जोशी ने लिया आशीर्वाद

अमृतसर| महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव सेवा मंडल की ओर से गली बांके बिहारी, बटाला रोड में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री अनिल जोशी समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। पंजाब प्रांत के सह मंत्री, सरहदी लोकसेवा समिति के राजकुमार शर्मा और प्रधान श्याम सुंदर शर्मा की अध्यक्षता मेंने साथियों सहित शिव दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सचिन मेहरा, सचिन बहल, सोनू मेहरा, करण पटियाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *