शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक है शिवरात्रि: मलिक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने शिवाला बाग भाइयां, गोपाल मंदिर, बिजली पहलवान मंदिर, शिवाला वीर भान, कृष्णा स्क्वायर, बटाला रोड, मजीठा रोड, मेडिकल एनक्लेव, बाल कलां और विजय नगर सहित कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की और लंगरों का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा प्रधान डॉ. हरविंदर संधू सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्वेत मलिक ने उपस्थित संगतों को बधाई देते हुए इस पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक है, जिससे ब्रह्मांड में संतुलन और शांति स्थापित हुई। उन्होंने कहा कि इसी रात महादेव ने ‘तांडव’ नृत्य किया था, जो सृष्टि की रचना, पालन और विनाश का परिचायक है।
इस मौके पर राकेश गिल, सुखमिंदर पिंटू, राहुल माहेश्वरी, बलदेव राज बग्गा, गौतम अरोड़ा, मानव तनेजा, सतपाल सत्ती और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *