फूलों से सजी पालकी में विराजे भोलेनाथ

महाशिवरात्रि पर छेहर्टा जीटी रोड स्थित पंचरत्न श्री कृष्णा मंदिर से शोभायात्रा निकाली। मंदिर के चेयरमैन पुरुषोत्तम पाल और प्रधान तरसेम लाल रंगीला की अध्यक्षता में निकाली शोभायात्रा के दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके बाबा भोले नाथ की पूजा की। फूलों से सजी पालकी में बाबा भोलेनाथ को विराजमान किया। वहीं शोभायात्रा के आगे-आगे बजरंगी सेना नाच रही थी। जबकि बाकी रथों पर श्रीराम परिवार राधा कृष्ण जी की सुंदर झांकियां सजी थी। भोले नाथ के जयकारे के साथ मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा नारायणगढ़, जीटी रोड, आजाद रोड, सुभाष रोड से होते कई इलाकों में पहुंची। जहां इलाके की मंदिर कमेटियों और सभा सोसायटियों ने मिलकर भोलेनाथ का स्वागत आरती और फूलों की वर्षा करके किया। इस दौरान पार्षद विकास सोनी मुख्य रूप से शामिल हुए। सारे रास्ते शिव भक्तों ने लंगर लगाए ताकि शोभायात्रा में शामिल संगत ग्रहण कर सके। इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से आए मेहमानों का विशेष सम्मानित किया। इस मौके पर राज कुमार गुप्ता, नवलदीप सिंह, यशपाल, राज कुमार बावा, राकेश कुमार, सुशील शीला, मैनेजर अश्वनी कुमार, हरीश कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *