कुष्ट आश्रम झब्बाल रोड में करवाया महायज्ञ

महाशिवरात्रि पर शहर के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक कार्यक्रम करवाए गए। इस दौरान झब्बाल रोड स्थित कुष्ट आश्रम में विशाल महायज्ञ करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद व युवा नेता विकास सोनी ने अपने साथियों सहित यज्ञ में आहुति डालकर की। विकास सोनी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी समृद्ध धार्मिक परंपराओं और समाज सेवा से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने मानवता और समर्पण के संदेश पर जोर देते हुए शहर की सुख-समृद्धि व शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर कुष्ट आश्रम के प्रधान जोगिंदर राय, सुरिंदर सिंह, परमजीत सिंह चोपड़ा, सरबजीत सिंह लाटी और रमन तलवार आदि ने महादेव के चरणों में हाजिरी भरी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *