अक्षय शर्मा ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

अमृतसर | महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अमृतसर उत्तरी हलके से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने शहर के विभिन्न मंदिरों में नतमस्तक होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। अक्षय शर्मा ने सबसे पहले प्रमुख शिवालयों में माथा टेका और उसके बाद अमरनाथ सेवा मंडल (हॉल गेट) द्वारा आयोजित लंगर सेवा में शिरकत की। यहां विशेष रूप से 2100 पाउंड का विशाल केक काटा गया, जो श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नाग कलां, कमला देवी एवेन्यू, संजय गांधी कॉलोनी, ग्रीनफील्ड, श्री राम एवेन्यू और मुस्तफाबाद सहित दर्जनों स्थानों पर आयोजित लंगर व धार्मिक समागमों में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *