अमर ज्ञान परमधाम में धार्मिक समागम करवाया, 32 छात्राओं को दिया वजीफा

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अमर ज्ञान परमधाम में एक विशेष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूज्य युग पुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज की कृपा और पूज्य स्वामी ज्योतिर्मानंद व साध्वी अपरिमित चेतना के आशीर्वाद से समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई। इस दौरान शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 32 होनहार बच्चों को वजीफा प्रदान किया गया। समारोह में आयोजित कीर्तन दरबार में स्वामी मूलानंद जी ने शिरकत कर संगतों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर गिरीश शर्मा, बलवंत राय शर्मा, सुभाष चंद्र और सुमन सचदेवा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ-साथ शिक्षित कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *