विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले में विजयवीर क्लब कोटा की टीम विजेता रही। टीम ने ट्राय ब्रेकर से फाइनल मैच जीता। आयोजन समिति के अध्यक्ष फरीद पठान ने बताया-अंता कस्बे में मॉडर्न स्पोर्ट क्लब द्वारा विजयराजे सिंधिया की स्मृति में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला हैप्पी रेस्टोरेंट मॉडर्न स्पोर्ट क्लब अंता और विजय वीर क्लब कुन्हाड़ी कोटा के बीच खेला गया। आखिरी तक इस मैच का कोई निर्णय नहीं निकला, दोनों तरफ से एक-एक गोल किए गए। इसके बाद दोनों टीमों के बीच ट्राई बेकर खेला गया। जिसमें विजयवीर क्लब ने 4-2 से जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल रहे। पालिकाध्यक्ष ने कहा-फाइनल मुकाबला काफी रोमांचकारी रहा। खिलाड़ियों को और मेहनत करनी चाहिए। अंता स्टेडियम को राज्य स्तरीय स्टेडियम बनाने को लेकर हमारे प्रयास जारी है। इस दौरान मंच पर विकलांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आफाक अहमद खान, वरिष्ठ वाजपेई बंसीलाल सोनी, मुकेश भटनागर, पार्षद नंदकिशोर नायक, पार्षद कुलदीप शाक्य, हेमंत नागर, मुरलीधर गहलोत, महावीर नागर, हापाहेड़ी मौजूद रहे। मॉडर्न स्पोर्ट क्लब अध्यक्ष चमन पठान, कोषाध्यक्ष रियासत अली, शानू खान, पप्पू पठान समेत क्लब आयोजन समिति द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार किया गया।


