भिवाड़ी में होमगार्ड जवान की मौत:एक दिन पहले घर से हुआ था लापता, परिजनों ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

भिवाड़ी के मिलकपुर गांव में एक होमगार्ड जवान का शव सरसों के खेत में मिला है। जवान की पहचान रेवाड़ी के नई बस्ती निवासी कमल कुमार (22) के रूप में हुई है। वह भिवाड़ी के सेक्टर 4 में आलमपुर की ढाणी में रह रहा था। कमल टपूकड़ा एसडीएम कार्यालय में होमगार्ड की नौकरी करता था। साथ ही बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई भी कर रहा था। सोमवार दोपहर को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर गया। बाइक पार्क करने के बाद वह घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। नहीं लौटने पर दर्ज करवाई थी रिपोर्ट परिजनों ने उसे काफी खोजा और मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने यूआईटी थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। भिवाड़ी थाना अधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अलवर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *