चारागाह भूमि पर फिर लगी फुले दंपति की प्रतिमा:एसडीएम ने दिए एफआईआर के आदेश, दो बार पहले भी हटा चुका प्रशासन

लालसोट में शिवनंदा क्षेत्र की चारागाह भूमि पर एक बार फिर अज्ञात लोगों ने तीसरी बार महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाएं स्थापित कर दी हैं। इससे पहले भी इसी स्थान पर दो बार प्रतिमाएं लगाई गई थीं। पहली बार हाई कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने प्रतिमाओं को हटाकर थाने में रखवा दिया था। बाद में प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ ये प्रतिमाएं माली समाज को सौंप दी थीं। दूसरी बार जब अज्ञात लोगों ने प्रतिमाएं लगाईं, तब एसडीएम विजेंद्र मीणा ने तहसीलदार को एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए थे। इसके बाद अज्ञात लोगों ने खुद ही प्रतिमाओं को हटा लिया था। अब तीसरी बार प्रतिमाएं लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसडीएम विजेंद्र मीणा ने तहसीलदार से मामले की विस्तृत रिपोर्ट ली है। उन्होंने एक बार फिर एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *