सिरोही में हत्या के मामले में रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई और झोपड़े में आग लगा दी। मामला आबूरोड सदर थाना क्षेत्र की गिरवर चौकी इलाके का है। जहां धमसारा स्थित डामरों की फली में हत्या की रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर चढ़ोतरा (हमला) कर दिया। इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। घटना की सूचना पर आबूरोड और गिरवर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। माउंट आबू सीओ गोमाराम ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के भीखाराम ने बताया-14 जनवरी को चनार (आबूरो़ड़) निवासी कालूराम पुत्र जैसाराम की मौत आबूरोड शहर मे हुई थी। जिसका आरोप उनके बेटे रामाराम पर था। आरोपी इस बात को लेकर आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखता था। धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे आरोपी
मंगलवार दोपहर 12:30 बजे पिकअप मे सवार धारदार हथियारों से लैस 50-60 लोग धामसरा स्थित उनके घर पर आए और चढ़ोतरा कर दिया। इस दौरान डर की वजह से परिवार के लोग मौके से भाग गए। आरोपी 2 बजे तक उनके घरों में उत्पात मचाते रहे और दो पक्के रूम और तीन झोपड़ी में आग लगा दी। घर में रखा अनाज बिखेरा
भीखाराम की पत्नी ने बताया- 20 बोरी अनाज जिसमे गेहूं, बाजरा था। वह बिखेर दिया। घर से चांदी और कुछ सोने जेवरात लेकर आरोपी फरार हो गए। वहीं घर में रखी 2 लाख रुपए की नगदी भी नहीं मिली। आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने झोपड़ी के बाहर बंधी बकरियों में से 15 बकरियों को उठा ले गए और एक बकरी को घर के आगे तलवार से काट दिया। भीखाराम ने बताया- उनके घर से कुछ ही दूरी पर उनके परिवार के नरसाराम और रतिराम के घरों में भी आरोपियों ने तोड़फोड़ की। जहां घर की खिड़कियां तोड़ के साथ घर में रखे टीवी और पलंग को तोड़ दिया। नरसाराम ने बताया-उनके घर से 2 लाख रुपए की नगदी गायब है। वहीं उनके घर से 4 बकरे उठाकर ले गए और एक बकरे को उनके आगे ही काटा। साथ ही दो बाइकों मे को तोड़ा गया। हत्या कर बाद उपजा विवाद
माउंट आबू सीओ गोमाराम ने बताया- चनार निवासी युवक कालूराम की हत्या आबूरोड शहर में 14 जनवरी को हुई थी। मामूली बात को लेकर कालूराम का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि रामाराम समेत अन्य ने चाकू से हमला कर कालूराम की हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी पक्ष और मृतक पक्ष क़े बीच सामाजिक रीति रिवाज से कुछ मुआवजा राशि तय हुई थी, वह नहीं देने पर मंगलवार को मृतक क़े परिजनों ने आरोपी पक्ष क़े घर और झोपडी मे आग लगा दी और तोड़फोड़ की है। मौके पर घर सामान और अनाज बिखेर दिए है। तोड़फोड़ करने वाले करीब 15-20 लोग थे। पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दी गई है। मामला दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


