जोधपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला ने चेन्नई (तमिलनाडु) के बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाया। उसने बिजनेसमैन को चेन्नई से जोधपुर बुलाया। बिजनेसमैन जाेधपुर पहुंचा तो गैंग ने उसे बंधक बना लिया। बिजनेसमैन के साथ जबरन अश्लील वीडियो बनाए। उससे सोने की अंगूठी, कानों की बाली और चांदी की पायजेब लूट ली। यही नहीं, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए करीब 2 लाख रुपए खाते से निकाल लिए। गैंग ने व्यापारी की पत्नी को वीडियो कॉल कर मारपीट का वीडियो दिखाया और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पत्नी ने रिश्तेदार के जरिए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर मंगलवार को बिजनेसमैन को छुड़ा लिया। महिला सरगना समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा ने बताया- गैंग की सरगना लीला (36) पत्नी महेंद्र चौधरी निवासी झुझंडा, प्रहलाद (35) उर्फ मांगीलाल बिश्नोई निवासी खेतासर (ओसियां), सुभाष चंद्र निवासी नोखड़ा भाटियान और रविंद्र नाथ निवासी गठिया पुलिस थाना गोटन को गिरफ्तार किया है। प्रहलाद, राजू मांजू गैंग का सदस्य भी है। जिस पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह गिरोह पहले भी कई व्यापारियों को अपना शिकार बना चुका है, लेकिन बदनामी के डर से कोई सामने नहीं आया। जोधपुर बुलाकर किडनैप करने की पूरी कहानी, 4 पॉइंट में.. 1. किडनैपिंग और फिरौती की मांग
डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा ने बताया- चेन्नई के बिजनेसमैन को किडनैप कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। व्यापारी की पत्नी को फोन कर मारपीट का वीडियो दिखाया गया। पत्नी ने रिश्तेदार को सूचना दी, जिसने 17 फरवरी को विवेक विहार थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर व्यापारी को हनीट्रैप गैंग से छुड़वाया। 2. सोशल मीडिया से शुरू हुआ जाल
व्यापारी की जान-पहचान लीला से 2 महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई। 15 फरवरी को व्यापारी जोधपुर पहुंचा। लीला ने हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14 में बुलाकर बंधक बनाया। जबरन अश्लील वीडियो बनाए। सोने-चांदी के जेवरात, 9000 नकद और कार्ड से 2 लाख रुपए लूट लिए। 3. गैंग का मोड ऑफ ऑपरेशन
गैंग बाहरी राज्यों के व्यापारियों को निशाना बनाती थी। पहले फोन पर बात, फिर वीडियो चैट और जोधपुर बुलाकर ब्लैकमेलिंग करती थी। अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देती और पैसे वसूलती थी। बदनामी के डर से कोई शिकायत नहीं करता था। 4. आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड


