महिला और उसके दो साल के मासूम बेटे के शव कुए में मिलने से सनसनी फैल गई। 3 दिन से परिजन तलाश कर रहे थे। घर से करीब 1 किलोमीटर दूर खेत में बने कुएं में दोनों की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। मामला गुलाबपुरा थाना क्षेत्र का है। गुलाबपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतापपुरा हाल रायला में रहने वाली अन्नु (32) पत्नी शंकर लोहार अपने 2 साल के बेटे कार्तिक के साथ 15 फरवरी को घर से लापता हो गई थी। उसकी तलाश परिजन और पुलिस द्वारा की जा रही थी, पति ने पत्नी और बेटे की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पति ने रायला थाने में पत्नी और बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। आज इनके घर से 1 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुर गांव में शंकर लाल के खेत में लोगों को कुएं के पास से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर गुलाबपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची कुएं महिला और मासूम बच्चे की लाश बाहर निकलवाई। जिनकी पहचान अनु और कार्तिक के रूप में की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द किए। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें उसने बताया कि उसकी बहन अनु और भांजे के साथ कृषि के लिए खेत पर गई थी, उसकी बहन और भांजा कैसे गिरा फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


