इंदौर-उज्जैन के बीच नया औद्योगिक कॉरिडोर होगा डेवलप:सीएम ने उद्योगपतियों को दिया इन्वेस्टर्स समिट का न्योता, कहा- निवेशकों को दे रहे कई रियायतें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार इंदौर और उज्जैन के बीच एक नया औद्योगिक कॉरिडोर डेवलप करने जा रही है। इसमें पीथमपुर, देवास, उज्जैन, मक्सी और नागदा को शामिल किया जाएगा। सीएम डॉ. यादव ने मंगलवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में उद्योगपतियों और निवेशकों से चर्चा की। उन्होंने सभी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए न्योता दिया। सीएम ने कहा कि हम निवेशकों को कई रियायतें दे रहे हैं। सीएम ने कहा-समिट सिर्फ औपचारिकता न रहे
सीएम ने कहा कि- इन्वेस्टर समिट सिर्फ एक औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसका वास्तविक प्रभाव निवेश और उद्योगों की बढ़ती संख्या के रूप में दिखना चाहिए। सरकार केवल बड़े उद्योगों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही, बल्कि छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों (MSME) को भी प्रोत्साहित कर रही है। छोटे निवेशकों को भी मिलेगी विशेष सुविधाएं
उन्होंने कहा कि अगर कोई छोटा निवेशक सेंधवा या अलीराजपुर जैसे पिछड़े क्षेत्रों में उद्योग लगाना चाहता है तो उसे भी सरकार की तरफ से विशेष लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश पर प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है, लेकिन छोटे निवेशकों के लिए भी 2.5 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश पर विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। एयर कनेक्टिवटी बढ़ाने पर 7.5 लाख रुपए सब्सिडी
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश पहला राज्य है जिसने एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की है। इसके तहत गंभीर मरीजों को समय पर उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा हवाई सेवाओं का उपयोग किया जा रहा है। सरकार अंतरराष्ट्रीय एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रति फ्लाइट 7.5 लाख रुपए की सब्सिडी दे रही है, जिससे नई एयरलाइंस मध्य प्रदेश से अपनी सेवाएं शुरू कर सकें। यह कदम राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने में मदद करेगा। विजयवर्गीय बोले- परमिशन के लिए जूते नहीं घिसने पड़ेंगे
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि बिजनेसमैन आए और सरलता से उद्योग लगाए। हम गारंटी देते हैं कि जो भी उद्योगपति आएगा वह सरलता से उद्योग लगा पाएगा। परमिशन के लिए अब जूते नहीं घिसने पड़ेंगे। बहुत बार इन्वेस्टमेंट समिट होती है लेकिन इवेंट बनकर रह जाती है इस बार इन्वेस्टमेंट आएगा। हमारा लक्ष्य है 20 लाख युवाओं को रोजगार देना लक्ष्य है। कार्यक्रम में व्यापारियों ने सुझाव भी दिए इससे पहले CM डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर कहा- मेरी जानकारी में आया है कि 31 हजार लोगों ने पंजीयन किया है। जबकि 18 हजार ने आने के लिए कंफर्म किया है। हमने सभी से निवेदन किया है कि अभी तक जितने लोगों ने पंजीयन किया है, पहले उन्हें प्राथमिकता देंगे। इसका मतलब यह है कि जीआईएस का जबरदस्त आकर्षण बना है। कांग्रेस नेता के बयान पर दिया जवाब
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता मुकेश नायक के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिए बयान पर कहा कि कांग्रेस इसी की कीमत चुका रही है। उन्हें सनातन और हिंदू भाई बहनों को गलत बोलने में मजा आता है। जिन्हें कुंभ की समझ नहीं है, वो ही कुंभ के बारे में गलत बोल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *