छिंदवाड़ा में चोरी का तीसरा आरोपी बैतूल से गिरफ्तार:उत्तरप्रदेश के बांधा से जेवर बरामद; गुलाबरा में दो महीने पहले की थी चोरी

पुलिस ने गुलाबरा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जेवर भी बरामद किए हैं। बता दें कि 16 दिसंबर 2024 को गुलाबरा निवासी राजेन्द्र राजपूत अपने परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। वापस आने पर उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से लाखों रुपये के जेवर और नकदी गायब थे। इस पर राजेन्द्र राजपूत ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों अमित उर्फ अंतू सोनी और असलम खान को बांधा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया था। तीसरा आरोपी शेख फरीद फरार चल रहा था। 2 माह बाद चोरी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार 18 फरवरी 2025 को पुलिस टीम ने शेख फरीद को बैतूल से गिरफ्तार किया। बैतूल निवासी शेख फरीद ने आरोपियों को रेकी कर इनपुट दिया था। पुलिस ने आरोपी शेख फरीद को गिरफ्तार कर सोने की झुमकी बरामद की है। शेख फरीद पिता शेख सईद (उम्र 45 वर्ष), निवासी, बैतूल से सोने की झुमकी 10 ग्राम की झुमकी बरामद की गई। जिसका कीमत 80 हजार रुपए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *