‘तुम तो ठहरे परदेशी, साथ क्या निभाओगे’ गाने के एल्बम से पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार अल्ताफ राजा आज (18 फरवरी) नर्मदापुरम आएं। अल्ताफ राजा गुप्ता ग्राउंड में आयोजित श्री संत शिरोमणी रामजी बाबा मेले में गाने की प्रस्तुति दी। रात 8 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। अल्ताफ राजा ने हिंदी फिल्मों और एल्बम के एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। पहले तो कभी कभी गम था, ऐसे आए हैं मैयत पे मेरी, जैसे शादी में आएं हुए है, ए मेरी जोहरा जबी, तुझे मालूम नहीं, झूम बराबर झूम शराबी जैसे एक से बढ़कर एक गाने और गजल की प्रस्तुति दी। गीतकार अल्ताफ राजा को पहचान दिलाने वाले “तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे” गीत के गाते है कई श्रोता उठकर झूमने, थिरकने लगे। देर रात तक कार्यक्रम चला। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, उपाध्यक्ष अभय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव समेत पार्षद, पार्षद पति, नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारी, शहर के जनप्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर अल्ताफ राजा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अल्ताफ राजा ने श्रोताओं से पहुंचने की अपील की थी। बता दें कि नर्मदापुरम के गुप्ता ग्राउंड में नगर पालिका परिषद के संत शिरोमणि श्री राम जी बाबा मेले का आयोजन 11 फरवरी से हो रहा है। जिसमें सांस्कृतिक सहित लोक नृत्य कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार देर रात तक प्रसिद्ध कवि सुनील पाल, हिमांशु बवंडर शर्मा ने श्रोताओं को गुदगुदाया। देखिए मेले की तस्वीरें…


