महाकुंभ में चर्चा में आई मोनालिसा इन दिनों एक्टिंग सीख रही हैं। प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिजवी ने कहा- ‘मोनालिसा को वह बर्बाद कर देगा। सनोज मिश्रा ने आदिवासी परिवार का फायदा उठाया। वह मोनालिसा और उनके परिवार को धोखा दे रहे हैं।’ अब सनोज मिश्रा ने वसीम रिजवी पर पलटवार किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- ‘वह कहता है कि मैंने कई लड़कियों के साथ गलत किया। अगर मैंने इतना गुनाह किया होता तो अब तक कानून मुझे फांसी पर चढ़ा चुका होता। उसका पहले क्रिमिनल रिकॉर्ड देखिए। मेरे लिए ये सिनेमा इंडस्ट्री अय्याशी करने की जगह नहीं है। मैं इस व्यक्ति को जूते से मारना चाहता हूं। वह ढोंगी मुसलमान फिल्म में बाधा बनना चाहता हैं।’ मोनालिसा बोलीं- सनोज सर, बेटी की तरह मानते हैं
मोनालिसा डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगे आरोपों और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी से नाराज हैं। उन्होंने वीडियो जारी किया। कहा- मैं मुंबई वगैरह नहीं गई हूं। अभी मैं मध्य प्रदेश में हूं। यहीं पर पढ़ाई और एक्टिंग सीख रही हूं। मेरे साथ मेरी बहन और बड़े पापा हैं। सनोज मिश्रा सर, मुझे बेटी की तरह मानते हैं। सोशल मीडिया पर लोग अफवाहें फैला रहे हैं। ऐसा न करें। अनुपम खेर की बेटी का रोल निभाएंगी मोनालिसा
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा अनुपम खेर की बेटी का किरदार निभाएंगी। अनुपम खेर फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। इसी बीच मोनालिसा की एक्टिंग क्लास, पढ़ाई-लिखाई से लेकर कई इवेंट में शामिल होने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां भी कीं। सनोज ने 10 मिनट का वीडियो जारी कर क्या कहा? पढ़िए- आप लोग अफवाहों पर ध्यान न दें
सनोज मिश्रा ने कहा- मैं पूरे देश के सामने अपील कर रहा हूं। कृपया आप लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। आपको याद होगा कि महाकुंभ में एक लड़की मोनालिसा वायरल हुई। लेकिन, उसे अपने घर भागकर आना पड़ा और उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ। तमाम तरह की यातनाएं उसे झेलनी पड़ीं। लेकिन, इस बीच कोई भी व्यक्ति या संस्था उसकी मदद को नहीं आया। मुझे लगा कि मुझे उसकी मदद करनी चाहिए। मैंने उसे सिनेमा ऑफर किया। उसके घर गया, उससे मिला। जो भी बन सकता था, उसे सारी सहूलियतें दीं। आज वह ट्रेनिंग ले रही है। इस बीच कुछ लोग, जो मेरे साथ पहले भी गलत कर चुके हैं और मेरी जान लेने की भी कोशिश की, वो व्यक्ति मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। मैं उनका नाम लेना गुनाह समझता हूं। वह कहता है कि मैं हिंदू से मुसलमान बना हूं। मोनालिसा के परिवार वाले हमेशा साथ रहते हैं
सनोज ने कहा- लोग जब मोनालिसा की मदद के लिए मुझे दुआएं दे रहे हैं और मेरी तारीफ कर रहे हैं तो एक इंसान मेरे खिलाफ कुछ भी बोल रहा है। यह व्यक्ति अपनी गंदी बयानबाजी के लिए पूरे देश में बदनाम है, मैं उस पर क्या कहूं? मैं उससे पूछना चाहता हूं कि उसने क्या किया है? उसने अपने गुनाहों को छुपाने के लिए क्या-क्या नहीं किया है। सनोज मिश्रा ने कहा- मोनालिसा अभी साढ़े 15 साल की है। मैं उसे सपोर्ट कर रहा हूं। पूरा परिवार मेरे साथ है। वह परिवार के साथ रह रही है। वह लड़की मेरे साथ हवाई यात्रा कर रही है। वह लड़की मेरे साथ-साथ बड़े इवेंट में हिस्सा ले रही है। हमेशा उसके परिवार वाले साथ रहते हैं। मेरे लिए ये सिनेमा इंडस्ट्री अय्याशी की जगह नहीं
वसीम का नाम लिए बगैर सनोज मिश्रा ने कहा- वह कहता है कि मैंने कई लड़कियों के साथ गलत किया। अगर मैंने इतना गुनाह किया होता तो अब तक कानून मुझे फांसी पर चढ़ा चुका होता। रिजवी का पहले क्रिमिनल रिकॉर्ड देखिए। मेरे रिकॉर्ड देखिए। अगर एक भी दाग मेरे दामन पर लगा हो तो मैं फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दूंगा। मेरे लिए ये सिनेमा इंडस्ट्री अय्याशी करने की जगह नहीं है। मैं इस व्यक्ति को जूते मारना चाहता हूं। वह ढोंगी मुसलमान बाधा बनना चाहता है। फर्जी मुकदमा कराने के लिए दो लाख का ऑफर दिया
सनोज मिश्रा ने कहा- मेरे पास एक लड़की का फोन आया कि आपको फंसाने के लिए मेरे पास ऑफर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दो लाख रुपए ले लो और सनोज मिश्रा पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दो। आप सावधान रहिए। आपको फंसाने की कोशिश हो रही है। लड़की ने केस करने से मना कर दिया। इसलिए मैंने वीडियो बनाकर सफाई दे रहा हूं। सनोज मिश्रा ने कहा- मैं 32 साल से अकेले अपने दम पर चल रहा हूं। वह डूबी हुई नाव है। वह कुछ नहीं है। द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल में उसने पैसे का गबन किया। मैं उस पर मुकदमा कर रखा हूं। उसने मेरा पैसा गबन कर लिया है। मैं बच्ची पर पैसा खर्च कर रहा हूं। वसीम रिजवी कौन हैं?
वसीम रिजवी ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम जितेंद्र नारायण त्यागी रख लिया है। वर्ष 2019 में उन्होंने ‘राम की जन्मभूमि’ और 2024 में ‘डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ बनाई। इन फिल्मों पर भी खूब विवाद गहराया था। वह शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य बने और अध्यक्ष तक का सफर तय किया। करीब 10 सालों तक वह यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में रहे। वसीम रिजवी ने अपना राजनीतिक करियर समाजवादी पार्टी से शुरू किया था। वर्ष 2000 में लखनऊ ओल्ड सिटी के कश्मीरी मोहल्ला वार्ड से वह वार्ड पार्षद चुने गए। वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निकाल दिया। उन पर पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगा था। ——————— ये खबर भी पढ़िए- महाकुंभ दिखाने काफी नीचे उड़ रहे विमान: 40 की जगह 10 हजार फीट पर लगा रहे चक्कर महाकुंभ के ऊपर से हर घंटे 8 से ज्यादा विमान उड़ रहे हैं। ये इतने नीचे से गुजर रहे हैं कि श्रद्धालु सोच में पड़ जाते हैं। दरअसल, एयरलाइंस कंपनियों ने अपने यात्रियों को हवाई दर्शन कराने के लिए ये खास सुविधा दी है। प्रयागराज के ऊपर से गुजरने वाले विमानों की ऊंचाई घटाई गई है, ताकि यात्री महाकुंभ का एरियल व्यू देख सकें। विमान महाकुंभ मेले के ऊपर से गुजरते समय 10 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे हैं। आमतौर पर यात्री विमान 30 से 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं। यही स्टैंडर्ड है। हर रोज 200 से ज्यादा विमान महाकुंभ के ऊपर से होकर जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…


