शिवपुरी जिले में एक प्रेमी जोड़े ने भागकर शादी कर ली। इस बात से भड़के लड़की पक्ष के लोगों ने मंगलवार दोपहर लड़के के घर में घुसकर हमला बोल दिया। आरोप हैं कि हमले में लड़के के दोनों भाई सहित पिता के साथ बेरहमी मारपीट की गई हैं। इतना ही नहीं घर में और गाड़ियों के तोड़फोड़ के साथ गोलियां भी चलाई गई हैं। पीड़ित परिवार ने बैराड़ थाना पहुंचकर अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई हैं। भागकर कर ली थी शादी जानकारी के मुताबिक, बैराड़ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के रहने वाले 23 साल के विकास जाटव उर्फ मोंटी का पढ़ाई के दौरान उसकी शिक्षण संस्थान में 20 साल की अंजलि गोस्वामी से तीन साल पहले दोस्ती हो गई थी। इस बीच दोनों ने शादी का मन बना लिया। करीब आठ दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद दोनों ने 14 फरवरी को राजस्थान के सीकर में कोर्ट मैरिज लिव एन रिलेशनशिप स्टांप पर कर ली। सोशल मीडिया पर दी शादी की जानकारी कोर्ट मैरिज करने के बाद अंजलि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैंने भागकर शादी कर ली है। मुझ पर किसी ने कोई भी दबाव नहीं डाला था। मेरे पति विकास उर्फ मोंटी और उसके घर वालों को कुछ होता हैं। तो इसके जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे। लकड़ी पक्ष ने लड़का पक्ष पर बोला हमला उमेश जाटव ने बताया कि उसके छोटे भाई विकास उर्फ मोंटी ने घर से भागकर शादी कर ली है। वह दोनों कहां है इसका पता उनके परिवार को नहीं है, इसके बावजूद लड़की वालों की ओर से धमकियां लगातार मिल रहीं थी। आज मंगलवार की दोपहर मैं और मेरा बड़ा भाई राकेश और पिता मनीराम घर ही थे, तभी चार बाइक सवार होकर कुछ लोग आए थे, जिनमें लड़की के मामा-भाई और कुछ अज्ञात लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी थी। उनके द्वारा घर के आंगन में खड़ी बाइक समेत अन्य सामान की भी तोड़-फोड़ की गई है। इनमें से कुछ लोगों के पास हथियार भी थे, जिन्होंने गोलियां भी चला दीं थी। मारपीट के बाद सभी लोग मौके से भाग गए थे। उमेश जाटव ने बताया कि उसने बैराड़ थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, इस मामले में बैराड़ थाना प्रभारी शिव सिंह यादव से संपर्क करना चाहा तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।


