इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन क्रिकेट लीग का फाइनल:टीसीएस ने अनोवा को हराकर जीता खिताब, तर्वेश पाटिल बने मैन ऑफ द सीरीज

इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन की क्रिकेट लीग 2025 का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। डॉ. निशांत खरे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी, एनआरसी के हितेश ठाकुर, चोइथराम के राकेश अवस्थी और इंपेटस के संजीव अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। 39 रोमांचक मैचों के बाद टीसीएस और अनोवा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टीसीएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीसीएस के तर्वेश पाटिल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अनोवा की ख्याति को बेस्ट फीमेल प्लेयर का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम की मेजबानी अखिलेश गांधी, स्वप्निल बंसल और सचिन साबू ने की। विपिन मारू ने कार्यक्रम का संचालन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *