ओंकारेश्वर चेन स्नेचिंग केस में इंदौर की 3 महिलाएं गिरफ्तार:महाराष्ट्र की दो महिला श्रद्धालु के साथ ममलेश्वर मंदिर में हुई थी वारदात

ओंकारेश्वर में चेन स्नेचिंग की लगातार दो घटनाएं सामने आई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। सभी इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र स्थित भीमनगर मल्टी की रहने वाली है। पूछताछ के दौरान उन्होंने वारदात कबूल की। फिलहाल उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद नहीं हो पाया है। आगे की पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी महिलाओं को एक दिन की रिमांड पर लिया है। दो महिला आरोपी को सोमवार को कस्टडी में लिया था। उन्हीं की निशानदेही पर तीसरी आरोपी रानी पति मनोज को मंगलवार को गिरफ्तार किया। ओंकारेश्वर तहसील कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। वृद्धा के गले से चुराई थी डेढ़ लाख की चेन
14 फरवरी के दिन ममलेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में महाराष्ट्र से आए एक परिवार की वृद्ध महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हो गई। वह दर्शन कर रही थी तभी महिला चोर गिरोह ने धक्का-मुक्की कर दी। इससे परिजन का ध्यान भटक गया। इसी बीच चोर ने महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन चुरा ली। महाराष्ट्र के बरणगांव में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जॉब करने वाले वृद्धा के बेटे संदीप वरसले ने रविवार को पुलिस से शिकायत की थी। दूसरी चेन स्नेचिंग भी ममलेश्वर मंदिर में
चेन स्नेचिंग की दूसरी घटना भी ममलेश्वर मंदिर में हुई। महाराष्ट्र के थाणे जिला निवासी ताराबाई पति पंडरीनाथ कदम (60) के साथ वारदात हुई थी। वृद्धा 17 फरवरी सोमवार को ममलेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। शाम करीब 5 बजे महिला चोर गिरोह ने उसके गले से डेढ़ लाख रूपए कीमत का मंगलसूत्र चुरा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *