इरगू टोली मैदान में गोलीकांड के दोनों अभियुक्त फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम रोड नंबर-6 में रहने वाले मिथलेश कुमार को 12 फरवरी की रात 7.30 से 8 बजे के बीच इरगू टोली मैदान में पार्टी के दौरान गोली मार दी गई थी। इस मामले में मिथलेश कुमार के फर्द बयान पर सुखदेव नगर थाना में मंटू मेहता और शंकर साव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उनके घरों में छापेमारी की, लेकिन दोनों फरार मिले। मिथलेश कुमार ने पुलिस को बताया है कि 12 फरवरी की रात वह अपने दोस्त नागेश्वर साव व विनय मेहता के साथ रात 7.30 से 8 बजे के बीच इरगू टोली मैदान में पार्टी कर रहा था। इस दौरान दो-चार अज्ञात लोग वहां आए। उनमें मंटू मेहता और शंकर साव व कुछ अन्य लोग थे। पार्टी के दौरान उन लोगों में किसी बात को लेकर बकझक होने लगी। बकझक इतनी बढ़ गई कि मंटू मेहता ने हथियार निकाल कर पहले हवाई फायरिंग की। उसे फायरिंग करता देख मिथलेश ने मंटू से कहा कि क्यों लफड़ा कर रहे हो। इसी बात पर मंटू ने उसकी ओर हथियार करते हुए फायरिंग कर दी। मिथलेश कुमार नशे में था, इसलिए उसे तुरंत पता नहीं चला कि गोली लग चुकी है। कुछ देर बाद जब पेट से खून बहने लगा तो पता चला कि उसे गोली लग चुकी है। खून बहता देख मंटू मेहता और शंकर साव वहां से भाग निकला। मिथलेश के दोस्त उसे तुरंत बाइक से लेकर पहले इलाज के लिए सेवा सदन गए। इसके बाद वहां से स्थिति खराब होने के बाद एंबुलेंस से वितालिया अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसके पेट से गोली निकाली। 16 फरवरी को मिथलेश को पता चला कि उसके पेट में गोली लगी है और उसे ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *