गलत जमीन और कागजात दिखा कर 67 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए अनिता निकेतन निवासी गौतम कुमार ने पांच के विरुद्ध ठगी की प्राथमिकी अरगोड़ा थाना दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप है कि जमीन के फर्जी कागजात दिखा कर उनके साथ इकरारनामा किया गया। रजिस्ट्री और बाउंड्रीवॉल कराने की बात कहने पर आरोपी उनके साथ टाल-मटोल करने लगे। पैसा वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। कहा गया कि दोबारा पैसा मांगने आओगे तो ऐसा गायब कराएंगे कि खोजने से भी नहीं मिलोगे। पुलिस जांच कर रही है।


