छात्रा की आत्महत्या मामले में एक अरेस्ट

डीएवी पुंदाग स्कूल की 12वीं की छात्रा सृष्टि सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी राहत सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों पर छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। अरगोड़ा निवासी सृष्टि ने शनिवार रात फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार सुबह उसका शव घर के कमरे में मिला। पिता अमरेंद्र सिंह ने राहत सिंह, पिंटू सिंह, सानिया सिंह, संदीप सिंह, रीना देवी, धर्मेंद्र सिंह, नूतन सिंह और विक्रम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि राहत सिंह पिछले पांच साल से सृष्टि का शोषण कर रहा था। धमकी देता था कि उसके पिता नामचीन व्यक्ति हैं और मामा मुखिया हैं। कभी भी उठवा सकते हैं। शनिवार रात में राहत और सानिया ने कई बार फोन व मैसेज कर धमकाया। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *