झारखंड बिजली वितरण निगम के निदेशक बोर्ड ने 64 नए पदों के सृजन का फैसला लिया है। रांची विद्युत एरिया को दो हिस्सों में बांटा गया है। अब यहां अधीक्षण अभियंता के दो पद होंगे। इसे रांची और गुमला विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में विभाजित किया गया है। रांची को दो सर्किल विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची-एक और रांची-दो में बांटा गया है। विद्युत आपूर्ति अंचल-एक में रांची पश्चिमी, न्यू कैपिटल और केंद्रीय विद्युत आपूर्ति अंचल शामिल होंगे। रांची-दो में रांची, कोकर, डोरंडा और रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रहेंगे।


