मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुनील कुमार श्रीवास्तव को अपना वरीय आप्त सचिव बनाया है। श्रीवास्तव की यह नियुक्ति भूतलक्षी प्रभाव से एक दिसंबर 2024 की तिथि के प्रभाव से की गई है। पथ निर्माण विभाग के रिटायर सहायक अभियंता सुनील कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वरीय आप्त सचिव के रूप में कार्य करते रहे हैं। यह नियुक्ति बाह्य कोटे के पद पर हुई है और यह बिल्कुल अस्थायी एवं को-टर्मिनस है। मंगलवार को कैबिनेट सचिवालय ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है।


