रांची | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को जारी बयान में राज्य सरकार पर आरोप लगाया। कहा- 100-200 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटकर करोड़ों रुपए आयोजन में बहा दिए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कहा कि युवाओं का भविष्य पीआर स्टंट और दिखावों से नहीं, पारदर्शिता व जवाबदेही से संवरेगा। झारखंड के लाखों बेरोजगार जुमलेबाजी नहीं, बल्कि अपना अधिकार चाहते हैं। मरांडी ने पूछा कि आखिर प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर कब जारी होगा। जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब होगी। जेएसएससी, सीजीएल पेपर लीक की जांच कहां तक पहुंची। मुख्यमंत्री बताएं कि आखिर वे किस नियोजन नीति के तहत नियुक्तियां कर रहे हैं।


