राज्य में आतंक की पाठशाला न लगने दे सरकार: शाहदेव

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार से मांग की है कि वह झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद की पाठशाला न लगने दे। उन्होंने उस घटना पर गहरी चिंता जताई, जिसमें खुफिया तंत्र ने बताया है कि पाकुड़ में बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन जमातउल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश का एक दुर्दांत आतंकवादी अब्दुल मनुन ने दर्जनों स्थानीय युवकों को ट्रेनिंग दी थी। यह बहुत ही गंभीर मामला है। जब आतंकवादी झारखंड में आतंकवाद की पाठशाला लगा रहे हों और उनके जाने के बाद राज्य के खुफिया तंत्र को इसकी खबर लगती है। राज्य सरकार को अविलंब इस मुद्दे पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय स्तर पर जो लोग मदद कर रहे हैं उन पर भी कानून का शिकंजा कसे। प्रतुल ने कहा कि झारखंड में स्लीपर सेल का पुराना इतिहास रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *