छात्रों के लिए 6 वेब पोर्टल शुरू, सीएम ने किया उद्घाटन

राज्य में शैक्षणिक सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को 6 वेब पोर्टल लॉन्च किया। सीएम हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में पोर्टल शुरू किया। इनमें सीएम फेलोशिप फॉर एक्सीलेंस पोर्टल, अप्रेंटिसशिप मैनेजमेंट पोर्टल, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल, पे फिक्सेशन व वेरिफिकेशन सिस्टम पोर्टल, प्राइवेट यूनिवर्सिटी पोर्टल और वित्त रहित कॉलेज अनुदान पोर्टल शामिल हैं। पोर्टल से छात्रों के अलावा शिक्षकों और कर्मचारियों को सहुलियत होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री रांची विज्ञान केंद्र के नव प्रवर्तन केंद्र के शुभारंभ में भी शामिल हुए। पर, तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण संबोधित नहीं किया। -विस्तृत शासन प्रशासन पेज पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *