भास्कर न्यूज |लुधियाना| बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने और धमकियां देने के मामले में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिजली विभाग के अधिकारी शिव कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी को आकाश नगर निवासी प्यारा लाल बिदर जोकि प्रॉपर्टी डीलर है। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को उस समय गाली दी, जब वे उसका 90 हजार रुपए का बिजली बिल लेने के लिए उसके पास पहुंचे थे। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया, प्यारा लाल ने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। फिर उनके ऊपर झूठे आरोप लगाकर धमकियां दीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


