लुधियाना| श्री श्याम सोसायटी द्वारा मां भगवती का जागरण 25 फरवरी को गुरु हरकिशन नगर गली नंबर-1 ग्यासपुरा में करवाया जाएगा। मां भगवती के पावन जागरण में हाजिरी लगाने के लिए 5 अलग-अलग भजन गायक पहुंचेंगे। कमेटी के सदस्य सूरज ने बताया कि जागरण की तैयारियां जोरों शेरों से चल रही हैं। आज जागरण वाली जगह पर निरिक्षण करने के लिए वॉर्ड नंबर-31 के पार्षद राजेश मिश्रा भी पहुंचे। कमेटी के सदस्यों ने जागरण का प्रथम निमंत्रण पत्र राजेश मिश्रा को दिया।


