महिला पुलिसकर्मी के बेटे से शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच दे ठगे 6 लाख

लुधियाना| इंग्लैंड भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपए ठगने के मामले में सलेम टाबरी थाना में 2 लोगों पर पर्चा दर्ज हुआ है। मामले में जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया, पुलिस को शिकायतकर्ता उधम सिंह वासी गांव चूहड़वाल ने दी थी। इसमें उन्होंने बताया, आरोपी गुलजार सिंह और सुमित सिंह वासी न्यू अशोक नगर को उनके बेटे को इंग्लैंड भेजने के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए दिए थे। लेकिन उक्त लोगों ने न तो उसके लड़के को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किया। जांच अधिकारी राजिंदर कुमार ने बताया, दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। लुधियाना|साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट की बात कह ज्यादा प्रॉफिट की बात कह महिला पुलिस कर्मी के बेटे से लाखों रुपये ठग लिए हैं। इस मामले में थाना साइबर क्राइम की पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित प्रबोध कुमार वासी पुलिस कॉलोनी ने बताया कि वह योगा टीचर है। उनकी माता पंजाब पुलिस में कांस्टेबल हैं। 2023 जून महीने में ऑनलाइन उन्हें एक लड़की मिली थी जिसने शेयर मार्केट में लाखों के प्रॉफिट की बात कह टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ दिया। उस ग्रुप में पहले से ही काफी लोग जुड़े थे। सभी लोग हो रहे प्रॉफिट के स्क्रीनशॉट ग्रुप में भेजते थे। इस वजह से उन पर विश्वास करते हुए 5 हजार की इन्वेस्टमेंट कर दी। जिस पर 2500 रुपये का प्रॉफिट हुआ। ऐसा करते हुए दो महीने में पीड़ित ने 6 लाख रुपये इन्वेस्ट कर दिए। इसके बाद जब पीड़ित ने अपने प्रॉफिट की बात की तो साइबर ठग हर बार एक नए टैक्स की बात कह रुपये इन्वेस्ट करवा देते थे। इसके बाद जब शक हुआ तो किसी एक्सपर्ट ने बताया ये एक साइबर फ्रॉड है। जिसके बाद पीड़ित को टेलीग्राम के ग्रुप से निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पदारवाला वासिम उस्मान भाई वासी गुजरात, गुरबक्श सिंह वासी फतेहगढ़ साहिब और प्रभजोत सिंह वासी संगरूर पर केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *