महा शिवरात्रि पर अखंड रामायण का पाठ होगा

राजनांदगांव| जीई रोड पार्रीनाला के पास 103 वर्ष पुराने शिव, हनुमान मंदिर में 1 करोड़ 47 लाख 88 हजार 300 राम नाम जाप एवं मंत्र लेखन किया जा चुका है। इस उपलक्ष्य में 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 26 फरवरी तक दोपहर तक महा शिवरात्रि के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद पूजा-अर्चना की जाएगी और हवन किया जाएगा। जानकारी मंदिर के पुजारी महंत राम कुमार साहू ने दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *